सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी भाग -1 (General Knowledge Questionnaire –1)

नमस्कार! दोस्तों, मैं इस लेख में आपके लिए सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी-1 (General Knowledge Questionnaire –1) लेकर आया हूं। आप जानते हैं, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे पीएससी, यूपीएससी, बैंकिंग, रेलवे, रक्षा, शिक्षा विभाग (केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आर्मी स्कूल, एकलव्य विद्यालय, प्रयास विद्यालय जैसे अनेक केंद्रीय या राज्य शिक्षण संस्थाओं) या किसी अन्य शासकीय अशासकीय क्षेत्र में नौकरी (Job) के लिए अथवा विभिन्न विश्वविद्यालयों जैसे प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी–आईआईटी–एनआईटी), प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम), मेडिकल संस्थाओं एवम ऑटोनॉमस कॉलेजों में अध्ययन के लिए प्रवेश परीक्षा (Entrance Test) हो। सभी में सामान्य ज्ञान (General Knowledge) से संबंधित ढेर सारे महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं। सामान्य ज्ञान किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं, क्योंकि इससे उम्मीदवारों के ज्ञान और समझ का पता चलता है। जिससे सही उम्मीदवार के चयन के लिए काफी मदद मिलती है। तो उसी को ध्यान में रखते हुए यह लेख लिखा गया है। आप इसे पढ़कर अपनी तैयारी के बारे में अंदाजा लगा कर देख सकते हैं, कि आप किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए, चाहे आप किसी भी फील्ड में जाना चाहते हों, के लिए कितने तैयार हैं? और आपकी तैयारी कितनी है? सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (General Knowledge Questionnaire) के प्रश्नों और उनके उत्तर को पढ़कर आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (General Knowledge Questionnaire) के प्रश्नोत्तरी को पढ़ें और अच्छे से तैयारी करें। दूसरों तक भी यह जानकारी जरूर पहुंचाएं। पोस्ट काफी लंबी है, इसलिए पेज www.jannayak23.blogspot.com को बुकमार्क कर लीजिए, ताकि आप इसी पेज पर दोबारा आ सके। और आपका समय बर्बाद ना हो, तो चलिए शुरू करते हैं।

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी-1 
(General Knowledge Questionnaire –1) 

1. हड़प्पाई स्थलों में कांस्य नर्तकी की मूर्ति कहाँ से प्राप्त हुई है? 
उत्तर – मोहनजोदड़ो

2. आर्य भारत में सबसे पहले आकर कहाँ बसे? 
उत्तर – सप्त सैन्धव प्रदेश

3.चौथे बौद्ध संगीति का आयोजन किसके शासनकाल में हुआ था? 
उत्तर – कनिष्क

4. भारत में मनसबदारी प्रथा किसने शुरू की? 
उत्तर – अकबर

5. भारत में सर्वप्रथम कौन यूरोपीय व्यापारी आया?
उत्तर – पुर्तगाली

6. 1857ई. के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर-जनरल कौन था?
उत्तर – लॉर्ड कैनिंग

7. ‘शाहनामा’ के रचनाकार कौन हैं? 
उत्तर –फिरदौसी

8. मोहिनीअट्टम मूल रूप से किस राज्य में जन्मा और विकसित हुआ लोक नृत्य है?
उत्तर –केरल

9. यामिनी कृष्णमूर्ति का सम्बन्ध किस शास्त्रीय नृत्य से है? 
उत्तर – भरतनाट्यम

10. ‘कीर्तन’ कहाँ का प्रमुख लोक नृत्य है? 
उत्तर – पश्चिम बंग

11. पृथ्वी के सबसे निकट कौन सा ग्रह है? 
उत्तर – शुक्र

12. खनिज तेल एवं कोयला किन चट्टानों में पाया जाता है?
उत्तर –अवसादी

13. दिन और रात कहाँ बराबर होते हैं? 
उत्तर – विषुवत रेखा पर

14. भारत का दक्षिणतम बिन्दु का नाम क्या है?
उत्तर – इन्दिरा पॉइंट 

15. ‘हीराकुण्ड बाँध’ किस नदी पर बनाया गया है? 
उत्तर – महानदी

16. संविधान सभा ने राष्ट्रीय गान को कब स्वीकार किया? 
उत्तर – 24 जनवरी 1950

17. यदि प्रधानमंत्री या कोई अन्य मंत्री सदन का सदस्य नहीं है, तो उसे पद पर बने रहने के लिए कितने माह के अन्दर संसद का सदस्य बनना आवश्यक है? 
उत्तर – 6 माह

18. किस उच्च न्यायालय की अधिकारिता सर्वाधिक क्षेत्रों पर है?
उत्तर –गुवाहाटी

19. राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख कौन होता है?
उत्तर – राज्यपाल

20. सरकारिया आयोग का सम्बन्ध किससे है? 
उत्तर – केन्द्र राज्य सम्बन्धों से

21. राज्यों में राष्ट्रपति शासन की अधिकतम अवधि क्या है?
उत्तर – 3 वर्ष

22. भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम कब आरम्भ हुआ था? 
उत्तर – 2अक्टूबर, 1952

23. द्वितीय पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र के विकास पर सर्वाधिक बल दिया गया था? 
उत्तर – उद्योग

24. नरसिंहम समिति किससे सम्बन्धित है? 
उत्तर – बैंकिग सुधार से

25. देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक कौन-साा है?
उत्तर –भारतीय स्टेट बैंक

26. अनुप्रस्थ तरंगें किस माध्यम में उत्पन्न की जा सकती हैं?
उत्तर – सिर्फ ठोस में

27. सूर्य से पृथ्वी पर ऊष्मा का संचरण किस विधि के द्वारा होता है?
उत्तर – विकिरण

28. मनुष्य की आँखों में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब किस भाग पर बनता है? 
उत्तर – रेटिना

29. स्वतः चालित गाड़ियों में लगे हुए ब्रेक में किस प्रकार की व्यवस्था होती है?
उत्तर – हाइड्रोलिक

30. किस कोशिकांग को ‘आत्महत्या की थैली’ कहा जाता है?
उत्तर –  लाइसोसोम

31. डी.एन.ए. की द्विगुणित कुण्डली का पता किसने लगाया?
उत्तर – वाटसन एवं क्रिक

32. शरीर की सबसे लम्बी हड्डी कौन सी है?
उत्तर – फीमर

33. ‘बाबरनामा’ मूल रूप से किसमें लिखा गया है?
उत्तर – तुर्की में

34. ‘डबल फॉल्ट’ शब्द किस खेल से सम्बन्धित है?
उत्तर –  टेनिस

35. ‘मर्डेका कप’ किस खेल से सम्बन्धित है?
उत्तर – फुटबॉल

36. फुटबॉल में ‘ब्लैक पर्ल’ के उपनाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर – ए.डी. नासिमेन्टों

37. गीत सेठी का सम्बन्ध किस खेल से है?
उत्तर – बिलियर्ड्स

38. उत्तर प्रदेश शैक्षणिक अनुसन्धान एवं विकास परिषद् की स्थापना किस वर्ष की गई?
उत्तर – 1981में

39. उत्तर प्रदेश में उर्दू प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान केन्द्र कहां अवस्थित है ?
उत्तर – लखनऊ में

40. ‘करमा’ किस जनजाति का नृत्य है?
उत्तर – खरवार

41. कुम्भ का मेला उत्तर प्रदेश के किस नगर में लगता है?
उत्तर – इलाहाबाद

42. हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक ‘सुलहकुल’ उत्सव उत्तर प्रदेश के किस शहर में आयोजित होता है?
उत्तर – आगरा

43. उत्तर प्रदेश के किस आर्थिक क्षेत्र का जन घनत्व सर्वाधिक है?
उत्तर – पूर्वी क्षेत्र

44. उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल विकास निधि योजना कब शुरू की गई?
उत्तर – 1990-91 ई. में

45. उत्तर प्रदेश में लोक अदालतों की शुरूआत कब से की गई?
उत्तर – 1987 ई. में

46. उत्तर प्रदेश कितने न्यायिक जिलों में बाँटा गया है?
उत्तर – 46

47. कौन-साा जैवीय कारक मरुस्थलों में कम वनस्पति के उत्पादन के लिए उत्तरदायी होता है?
उत्तर – जन्तुओं द्वारा चरना

48. पादप, हिरण, भेड़िया व शेर से निर्मित खाद्य-शृंखला में से ऊर्जा किसमें होगी?
उत्तर – शेर

49. सौर-ऊर्जा किससे प्राप्त होती है?
उत्तर – सूर्य से

50. इकोलॉजी (पारिस्थितिकी) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किस वैज्ञानिक ने किया था?
उत्तर – डार्विन

51. कम्प्यूटर के संचालन में प्रयुक्त प्रोग्राम, नियम तथा कम्प्यूटर क्रियाओं से सम्बन्धित अन्य लिखित (या चिप में दर्ज) सामग्री को क्या कहा जाता है?
उत्तर – सॉफ्टवेयर

52. वह युक्ति जिसके द्वारा आँकड़ों को टेलीफोन के माध्यम से बाइनरी सिग्नलों की सहायता से भेजा जाता है, क्या कहलाती है?
उत्तर – मॉडेम

53. हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में कब स्वीकार किया गया?
उत्तर – 14 सितम्बर, 1949

54. हिन्दी वर्णमाला में संयुक्त व्यंजनों की संख्या कितनी है?
उत्तर – चार

55. ‘इण्डिया बाइ द नील’ नामक सांस्कृतिक महोत्सव किस देश में मनाया जाता है?
उत्तर – मिस्र

56. ‘कार्बन एरोजेल’ किस तरह का पदार्थ है?
उत्तर – विश्व का सबसे हल्का पदार्थ

57. भारतीय कृषि अनुसाधन परिषद् (ICAR) के वैज्ञानिकों द्वारा 7अप्रैल, 2013 को विकसित मुर्गी की नई प्रजाति का क्या नाम रखा?
उत्तर – श्री निधि

58. ‘‘द वे ऑफ नाइफः द सी आईए, ए सीक्रेट आर्मी एण्ड ए वार एट द एण्ड्स ऑफ द अर्थ’’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – मार्क मजेटी

59. विश्व विरासत दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
उत्तर – 18अप्रैल

60. सिन्धु घाटी सभ्यता किस काल की सभ्यता मानी जाती है?
उत्तर – कांस्य काल

61. अशोक के किस शिलालेख में उसकी कंलिंग विजय का वर्णन है?
उत्तर – तेरहवें

62. सल्तनत कालीन किस सुल्तान ने सर्वप्रथम किसानों पर ‘सिंचाई कर’ तथा एक वर्ग पर ‘जजिया कर’ लगाया?
उत्तर – फिरोज तुगलक

63. किसके शासनकाल को वास्तुकला की दृष्टि से ‘स्वर्णकाल’ कहा जाता है?
उत्तर – शाहजहाँ

64. 1857 ई. के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था?
उत्तर – सैनिकों द्वारा चर्बी युक्त कारतूस का प्रयोग

65. ‘मीनाक्षी मन्दिर’ कहाँ स्थित है?
उत्तर – मदुरई

66. ‘कठपुतली’ किस राज्य का प्रमुख लोक नृत्य है?
उत्तर – राजस्थान

67. भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार कौन सा है?
उत्तर – भारत  रत्न पुरस्कार

68. ‘लेडी विद द लैम्प’ किसे उपनाम दिया गया है?
उत्तर – फ्लोरेन्स नाइटिंगेल

69. विश्व प्रसिद्ध ‘खजुराहो के मन्दिर’ किस राज्य में हैं?
उत्तर – मध्यप्रदेश

70. भारतीय गैण्डे किस अभयारण्य में पाए जाते हैं?
उत्तर – काजीरंगा अभयारण्य

71. सूर्य से पृथ्वी की दूरी कितनी है?
उत्तर – 149 मिलियन कि.मी.

72. ‘रॉकीज’, ‘एण्डीज’, ‘एटलस’, ‘आल्पस’, ‘हिमालय’ आदि किस प्रकार के पर्वत हैं?
उत्तर – वलित

73. भारत में राष्ट्रीय आय संमकों का आकलन किस संगठन के द्वारा किया जाता है?
उत्तर –  केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन

74. भारत में प्रच्छन्न बेरोजगारी सामान्यतः किस क्षेत्र में दिखाई देती है?
उत्तर – कृषि

75. भारतीय अर्थव्यवस्था को सबसे अच्छे ढंग से किन शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है?
उत्तर – मिश्रित अर्थव्यवस्था

76. भारत का वित्तीय वर्ष कब प्रारम्भ होता है?
उत्तर – 1 अप्रैल

77. संविधान के किस संशोधन अधिनियम के द्वारा 6से 14वर्ष के सभी बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार को मूल अधिकार बनाया गया है?
उत्तर – 86वाँ

78. दलबदल से सम्बन्धित प्रावधान किस अनुसूची में रखे गए हैं?
उत्तर – दसवीं

79. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश किस आयु तक अपना पद धारण कर सकते हैं?
उत्तर – 62वर्ष

80. लोकसभा का विघटन कौन कर सकता है?
उत्तर – राष्ट्रपति

81. भारत में राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की संख्या कितनी है?
उत्तर – 28 एवं 7

82. संविधान में मूल कर्त्तव्यों की प्रेरणा किस देश से ली गई है?
उत्तर – पूर्व सोवियत संघ

83. ‘उर्वशी’ के रचनाकार कौन हैं?
उत्तर – रामधारी सिंह दिनकर

84. ‘अजलान शाह कप’ किस खेल से सम्बन्धित है?
उत्तर – हॉकी

85. ‘डिस्कवरी ऑफ इण्डिया’ किसने लिखी है?
उत्तर – जवाहरलाल नेहरू

86. भारत का सबसे पुराना हॉकी टूर्नामेन्ट कौन-साा है?
उत्तर – बेटन कप

87किसी एक सामान्य व्यक्ति के रक्त का Ph स्तर क्या होता है?
उत्तर – 7.35-7.45

88. डबल रोटी में फुलाव कौन-साी गैस से लाया जाता है?
उत्तर – कार्बन डाइऑक्साइड

89. नींबू खट्टा किस कारण से होता है?
उत्तर – साइट्रिक अम्ल

90. मधुमक्खियों का पालना क्या कहलाता है?
उत्तर – एपीकल्चर

91. डेसीबल किस मापन की ईकाई है?
उत्तर – ध्वनि स्तर के मापन की इकाई

92. आईसी चिपों का निर्माण किससे किया जाता है?
उत्तर – सेमीकण्डक्टर से

93. उत्तर प्रदेश का प्रथम विकलांग विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया है?
उत्तर – चित्रकूट में

94. राधास्वामी मत का मुख्य केन्द्र दयालबाग उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर – आगरा

95. अति लोकप्रिय धार्मिक पत्रिका ‘कल्याण’ कहाँ से प्रकाशित होती है?
उत्तर – गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

96. औद्योगिक विकास की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का कौन-साा क्षेत्र सर्वाधिक विकसित है?
उत्तर – पश्चिमी

97. लोकसभा हेतु उत्तर प्रदेश में निर्वाचित संसद सदस्यों की कुल संख्या क्या है?
उत्तर – 80

98. ‘स्त्रियों की दशा में सुधार न होने तक विश्व के कल्याण का कोई मार्ग नहीं है।’ यह किसने कहा है?
उत्तर – स्वामी विवेकानन्द

99. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 5 जून

100. रेडियो ऐक्टिवता की खोज किसने की थी?
उत्तर –  हेनरी बेकरल

101. दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण पर झुके हैं, इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बों की संख्या कितनी होगी?
उत्तर –  पाँच

102. पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किस तरह बर्ताव करता है?
उत्तर- एक अवतल लेंस

103. इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किस इकाई की मात्रा समान होती है?
उत्तर- विशिष्ट गुरुत्व*

104. यदि कोई मनुष्य समतल दर्पण की ओर 4 मीटर/सेकेण्ड की चाल से आ रहा है, तो दर्पण में मनुष्य का प्रतिबिम्ब किस चाल से आता हुआ प्रतीत होगा?
उत्तर –  8 मीटर/सेकेण्ड

105. कारों, ट्रकों और बसों में ड्राइवर की सीट के बगल में कौन-सा दर्पण लगा होता है?
उत्तर – उत्तल दर्पण

106. ऐसे तत्त्व जिनमें धातु और अधातु दोनों के गुण पाये जाते हैं, वे कहलाते हैं?
उत्तर –  उपधातु

107. वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं?
उत्तर – थियोफ्रेस्टस

108. निम्नलिखित में से किसमें ध्वनि की चाल सबसे अधिक होगी?
उत्तर – इस्पात में

109. एक व्यक्ति घूमते हुए स्टूल पर बांहें फैलाये खड़ा है। एकाएक वह बांहें सिकोड़ लेता है, तो स्टूल का कोणीय वेग
उत्तर –  बढ़ जायेगा

110. चन्द्रमा पर एक बम विस्फ़ोट होता है। इसकी आवाज़ पृथ्वी पर–
उत्तर – सुनाई नहीं देगी

111. चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है–
उत्तर – पलायन वेग

112. यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4% बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल
उत्तर – 2% बढ़ जायेगा

113. एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एक अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का आवर्तकाल
उत्तर – अपरिवर्तित रहेगा

114. हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्न स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है
उत्तर –  अनुनाद के कारण

115. 'वेन्चुरीमीटर' से क्या ज्ञात करते हैं?
उत्तर – जल के प्रवाह की दर

116.विश्व की सबसे बड़ी गेहूँ मंडी कहाँ स्थित है?
उत्तर – विनिपेग (कनाडा) में

117.किस देश को “कहवा का पात्र” कहा जाता है?
उत्तर – ब्राजील को

118.कौन सा देश मांस का सबसे अधिक निर्यात करता है?.
उत्तर – अर्जेंटीना

119. .किस देश में शैम्पेन का सबसे अधिक उत्पादन होता है?
उत्तर – फ्रांस में

120. मछली पकड़ने में कौन सा देश अग्रणी है?
उत्तर – जापान


121. सबसे अधिक प्राकृतिक रबर का उत्पादन किस देश में होता है?
उत्तर – थाईलैंड में

122.चाय का सबसे बड़ा निर्यातक देश कौन सा है?
उत्तर – श्रीलंका

123. किस देश को “अन्न का भंडार” या “रोटी की डलिया” कहा जाता है?
उत्तर – यूक्रेन को

124.अंगूर तथा जैतून का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश कौन सा है?
उत्तर – इटली*

125. कागज का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश कौन सा है?
उत्तर – कनाडा*

126. सोयाबीन का सबसे अधिक उत्पादन किस देश में होता है?
उत्तर – अमेरिका में*

127. चाँदी का सबसे अधिक उत्खनन किस देश में होता है?
उत्तर – मैक्सिको में*

128.ऊन का सर्वाधिक निर्यात करने वाला देश कौन सा है?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया*

129.हीरे के व्यापार का सबसे बड़ा केन्द्र कहाँ है?
उत्तर – एंटवर्थ (बेल्जियम)*

130.दूध का सर्वाधिक उत्पादन विश्व के किस देश में होता है?
उत्तर – भारत में*


131. आम का सबसे अधिक उत्पादन किस देश में होता है?
उत्तर – भारत में*

132.चावल का सबसे अधिक उत्पादन किस देश में होता है?
उत्तर – चीन मे

133. किस देश में स्वर्ण का सर्वाधिक उत्पादन होता है?
उत्तर – चीन में

134. केले का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – भारत*

135. जौ (Barley) का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – रूस*

136. प्याज का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – चीन*

137. आलू का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – चीन*

138. टमाटर का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
*उत्तर – चीन*

139. अदरक का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – भारत*

140. अंगूर का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – चीन


141. पपीता का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – भारत

142. कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – ब्राजील

143. बादाम का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – सं.रा. अमेरिका

144. पटसन का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – भारत

145. ऊन का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – चीन

146. रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – चीन


दोस्तों, यह आर्टिकल "सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी-1 (General Knowledge Questionnaire -1) आपको कैसा लगा ? हमें कमेंट करके जरूर बताइए । आपको यह आर्टीकल पसंद आया, तो इसे like, share and comments जरूर करें।इस आर्टिकल में कहीं कोई त्रुटि हो, तो भी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ताकि हम उसमें सुधार कर सकें, और आपको त्रुटि रहित पोस्ट पढ़ने को मिले। अगर आप किसी विषय से संबंधित इस तरह के आर्टिकल और चाहते हैं, तो भी हमें कमेंट करके जरूर बताइए। यह जानकारी दूसरों तक भी जरूर भेजिए, ताकि वह भी इन्हें पढ़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी कर सकें, और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर अपने जीवन में बेहतर मुकाम हासिल कर सकें। ब्लॉग मेनू में जाकर आप अपनी जरूरत के हिसाब से और भी कई चीजें, कैटिगरीज में देख सकते हैं, जो आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इस तरह के पोस्ट अपने मोबाइल में नियमित रूप से पाना चाहते हैं, तो www.jannayak23.blogspot.com पर नियमित रूप से विजिट करें। ब्लॉग में प्रकाशित सामग्री पूरी तरह से जांची परखी है। किसी भी तरह से इसमें बदलाव या विवाद की स्थिति में ब्लॉग या एडमिन जिम्मेदार नही होगा। इस ब्लॉग पर जुड़े रहने के लिए आपका बहुत–बहुत धन्यवाद

You May Also Like

Loading...

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने