डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के अनमोल विचार | Dr.A.P.J.Abdul Kalam Quotes in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज हम लेकर आए हैं। एक ऐसे महापुरुष के अनमोल विचार डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के अनमोल विचार | Dr.A.P.J.Abdul Kalam Quotes in Hindi जिन्होंने देश और समाज में अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से देश और दुनिया को प्रेरित किया और समाज को एक नई दिशा दी। अनेकों कठिनाइयों के बावजुद समाज और देश में फैले कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक माने जाते हैं। तो चलिए आपको इनके विचारों से रूबरू कराते हैं। जिन्हें पढ़कर आप सदा प्रेरणा प्राप्त करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

THIS POST INCLUDES:–
  • डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी :- संक्षिप्त परिचय
  • डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के अनमोल विचार | Dr.A.P.J.Abdul Kalam Quotes in Hindi
  • Frequently Asked Questions (FAQS)
  • ये भी पढ़ें – अन्य संबंधित सुविचार
डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी :- संक्षिप्त परिचय

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, परमाणु वैज्ञानिक एवं मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम (Dr. A.P. J. Abdul Kalam), इनका पूरा नाम डॉ.अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम है। डॉ.अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 में रामेश्वरम, तमिलनाडु में हुआ था। ये भारतीय गणतंत्र के 2002 से 2007 तक भारत के 11 वें निर्वाचित राष्ट्रपति रह चुके हैं। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जाने माने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। बेहद गरीब परिवार से आने के बावजूद भी डॉ.अब्दुल कलाम ने हालातों से लड़ते हुए अपनी पढ़ाई पूरी की और आगे चलकर एक महान वैज्ञानिक बनें। डॉ. कलाम ने वैज्ञानिक के रूप में काफी बेहतर कार्य किया। 

डॉक्टर अब्दुल कलाम ने ही देश को पहली बैलिस्टिक मिसाइल दी थी। देश में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़ी कई अहम ज़िम्मेदारी उन्होंने सफलतापूर्वक निभाई। डॉ. अब्दुल कलाम चाहते थे कि दुनिया उन्हें एक शिक्षक के रूप में याद रखे। डॉ.अब्दुल कलाम को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 40 विभिन्न विश्वविद्यालयों से सात मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। डॉ.अब्दुल कलाम को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो–ISRO) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डी.आर.डी.ओ.–DRDO) के साथ उनके प्रयासों के साथ-साथ सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में उनके कार्य के कारण भारत सरकार द्वारा उन्हें 1981 में पद्म भूषण और 1990 में पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया गया था। 

डॉ.अब्दुल कलाम को वैज्ञानिक उन्नति और भारतीय रक्षा प्रौद्योगिकी के आधुनिकीकरण में उनके योगदान के लिए 1997 में, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। जो कि भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। डॉ.अब्दुल कलाम को "अंतरिक्ष से संबंधित परियोजना के प्रबंधन और नेतृत्व में उत्कृष्टता को पहचानने के लिए" 2013 में नेशनल स्पेस सोसाइटी द्वारा वॉन ब्रौन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आउटलुक इंडिया द्वारा 2012 में किए गए महानतम भारतीयों के सर्वेक्षण में भी डॉ.अब्दुल कलाम को दूसरे स्थान पर नामित किया गया था।डॉ.कलाम की मृत्यु जुलाई, 2015 को हुई थी। जब वे आई आई एम (IIM) शिलॉन्ग के छात्रों को एक व्याख्यान दे रहे थे। व्याख्यान के दौरान एक स्ट्रोक का सामना करना पड़ा और मंच से नीचे गिरने के पश्चात उनकी मृत्यु हो गई। इस दिन को संयुक्त राष्ट्र ने 2010 में 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में घोषित किया। विश्व छात्र दिवस हर साल 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जयंती का प्रतीक है। 

डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अपने जीवन दर्शन और शिक्षाओं से छात्रों को हमेशा प्रेरित करते रहे।। डॉ. अब्दुल कलाम को हमेशा अपनी देशभक्ति और इनोवेशन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नए मानदंडों को संरचना के लिए जाना जाता है। डॉ. अब्दुल कलाम ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी असाधारण चीजों को प्राप्त करके युवाओं में साहस पैदा किया है। डॉ.अब्दुल कलाम के विचारों से आप प्रेरणा ले सकते हैं, जो कि आपको Dr.A.P.J. Abdul Kalam Quotes in Hindi के माध्यम से पढ़ने को मिलेंगे। आशा है, आप उनके विचारों को पढ़कर प्रेरणा प्राप्त करेंगे। ऐसे महान शख्सियत को नमन।

डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के अनमोल विचार | Dr.A.P.J. Abdul Kalam Quotes in Hindi

  • आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन आप अपनी आदतें बदल सकते हैं, और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी।
  • मनुष्य के लिए कठिनाइयाँ बहुत जरुरी हैं, क्योंकि उनके बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता।
  • शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत की जरूरत होती है। चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।
  • इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।
  • जिस दिन हमारे सिग्नेचर, ऑटोग्राफ में बदल जाए उस दिन मान लीजिए कि आप कामयाब हो गए हैं।
  • कृत्रिम सुख की बजाए ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिए।
  • अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो पहले सूरज की तरह जलो।
  • सपने वो नहीं है, जो आप नींद में देखते हैं। सपने वो है, जो आपको नींद ही नहीं आने देते।
  • तब तक लड़ना मत छोड़ो। जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुँच जाओ। यदि, अद्वितीय हो तुम।
  • ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो। लगातार ज्ञान प्राप्त करो। कड़ी मेहनत करो और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।
  • जीवन में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करने आती है।
  • जब आपके विचार एक दायरे में फिट नहीं होते, तो दुनिया आपको हतोत्साहित कर सकती है, लेकिन मुख्य बात यह है कि आप अपने लक्ष्य का तब तक पीछा करते रहें। जब तक कि आप जो करने के लिए तैयार नहीं हो जाते।
  • अपनी पहली सफलता के बाद आराम मत करो, क्योकि अगर आप दूसरी बार में असफल हो गए तो बहुत से होंठ यह कहने के इंतज़ार में होंगे कि आपकी पहली सफलता केवल एक तुक्का थी।
  • सफलता की कहानियां मत पढ़ो। उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़ो। उससे आपको सफल होने के कुछ विचार मिलेंगे।
  • अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा।
  • हम सभी के पास समान प्रतिभा नहीं है। लेकिन, हम सभी के पास अपनी प्रतिभा विकसित करने का समान अवसर है।
  • सफलता की दिशा में काम करना एक श्रमसाध्य लंबी प्रक्रिया हो सकती है। जो अक्सर हमें अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले निराशा से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करती है।
  • एक लीडर में एक विजन और पैशन दोनो होना चाहिए और उसे किसी समस्या से डरना नहीं चाहिए। बल्कि उसे पता होना चाहिए कि इसे हराना कैसे हैं? सबसे ज़रूरी, उसे ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए।
  • जहाँ हृदय में सच्चाई होती है। वहां घर में सामंजस्य होता है। जब घर में सामंजस्य होता है। तब देश में एक व्यवस्था होती है। जब देश में व्यवस्था होती है। तब दुनिया में शांति होती हैं।
  • आपका दिमाग ही आपकी सबसे बड़ी समस्या है, ये उन वजहों को पकड़ पकड़ कर लाता है, जो बेवजह हैं।
  • जीवन एक कठिन खेल हैं। आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं।
  • जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें। अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती हैं।
  • संपूर्ण प्रतिबद्धता उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण गुण है। जो अपने पेशे के शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं।
  • विश्वास के साथ, आप अपना भाग्य बदल सकते हैं।
  • एक छात्र का सबसे महत्त्वपूर्ण गुण यह है कि वह हमेशा अपने अध्यापक से सवाल पूछे।
  • इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।
  • हमें हार नहीं माननी चाहिए, और हमें समस्या को हमें हराने नहीं देना चाहिए।
  • मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब तक किसी ने असफलता की कड़वी गोली नहीं चखी है। वह सफलता की पर्याप्त आकांक्षा नहीं कर सकता।
  • संकल्प वह शक्ति है, जो हमें हमारी सभी निराशाओं और बाधाओं से पार लगाती है। यह हमें अपनी इच्छाशक्ति बनाने में मदद करता है, जो सफलता का आधार है।
  • कुछ बड़ा होने की प्रतीक्षा न करें। जो भी आपके पास है। वहाँ से शुरू करें।
  • एक महान मन और एक महान दिल एक साथ चलते हैं। 
  • शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है। जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
  • यदि चार बातों का पालन किया जाए। एक महान लक्ष्य बनाया जाए। ज्ञान अर्जित किया जाए। कड़ी मेहनत की जाए, और दृढ रहा जाए। तो कुछ भी हासिल किया जा सकता हैं।
  • मुझे पूरा यकीन है कि जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो कायमाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।
  • एक बड़ा शॉट, एक छोटा शॉट होता है। जो निशाना लगाता रहता है। इसलिए प्रयास करते रहें।
  • पक्षी अपने ही जीवन और प्रेरणा द्वारा संचालित होता है।
  • किसी भी धर्म में उसे बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना अनिवार्य नहीं बताया गया है।
  • यदि सफल होने का मेरा दृढ़ संकल्प पर्याप्त मजबूत है, तो असफलता कभी भी मुझ पर हावी नहीं होगी।
  • यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं, तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।
  • विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है। हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।
  • असफलता मुझे कभी भी पछाड़ नहीं पाएगी। यदि सफल होने का मेरा संकल्प काफी मजबूत है।
  • क्या हम यह नहीं जानते कि आत्मसम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है ?
  • रचनात्मकता सीखना रचनात्मकता देता है। रचनात्मकता सोच की ओर ले जाती है। सोच ज्ञान प्रदान करती है। ज्ञान आपको महान बनाता है।
  • हम सभी अपने अंदर एक दिव्य अग्नि के साथ पैदा हुए हैं। हमारा प्रयास इस आग को पंख देना और दुनिया को इसकी अच्छाई की चमक से भरना होना चाहिए।
  • देश हमसे सफलता से कम कुछ भी पाने का हकदार नहीं है। आइए हम सफलता का लक्ष्य रखें।
  • एक बार जब आपका दिमाग एक नए स्तर पर पहुंच जाता है, तो यह कभी भी अपने मूल आयाम पर वापस नहीं जाता है।
  • अद्वितीय बनने के लिए, चुनौती है। सबसे कठिन लड़ाई लड़ने की जो कोई सोच सकता है। जब तक आप अपनी मंजिल तक पहुँच ना जाएं।
  • मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।
  • यदि आप असफल होते हैं, तो कभी हार न मानें क्योंकि FAIL का अर्थ है – first attempt in learning यानी सीखने का पहला प्रयास।
  • अंत, अंत नहीं है। अंत यानी END का अर्थ है –Effort Never Dies यानी प्रयास कभी नहीं मरता।
  • यदि आपको उत्तर के रूप में नहीं मिलता है, तो याद रखें कि नही यानी NO का अर्थ है – Next Opportunity यानी अगला अवसर।
  • हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।
  • महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
  • यदि सफल होने का मेरा दृढ़ संकल्प पर्याप्त और मजबूत है, तो असफलता कभी भी मुझ पर हावी नहीं होगी।
  • सक्रिय होकर जिम्मेदारी लीजिए! जिन चीज़ों पर आप विश्वास करते हैं। उनके लिए काम करें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप अपना भाग्य दूसरों को सौंप रहे हैं।
  • अद्वितीय बनने के लिए, चुनौती सबसे कठिन लड़ाई लड़ना है। जिसकी कोई भी कल्पना कर सकता है।  जब तक कि आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच जाते।
  • आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें, ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।
  • असफलता अंत नहीं है, बल्कि एक नई शुरुआत है। अधिक ज्ञान और अनुभव के साथ शुरुआत करने का मौका है।
  • अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।
  • विषय में सफलता के लिए रचनात्मकता सबसे ज़रूरी है, और प्राथमिक शिक्षा वह समय है। जब शिक्षक उस स्तर पर बच्चों में रचनात्मकता ला सकते हैं।
  • आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत ही विफलता नामक बीमारी को मारने की एकमात्र दवा है।
  • उपलब्ध दृश्यों की तुलना में समीक्षाएँ अधिक हैं।
  • अगर हमें अपने सफलता के रास्ते पर निराशा हाथ लगती है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम कोशिश करना छोड़ दें, क्योंकि हर निराशा और असफलता के पीछे ही सफलता छिपी होती है।
  • एक महान शिक्षक बनने के लिए तीन बातें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं – ज्ञान, जुनून और करुणा।
  • जीवन में सफल होने और परिणाम प्राप्त करने के लिए, आपको तीन शक्तिशाली शक्तियों- इच्छा, विश्वास और अपेक्षा को समझना और उन पर काबू पाना होगा।
  • इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी गतिविधि का क्षेत्र कितना बड़ा या छोटा है? अंततः जो मायने रखता है, वह उस नौकरी के प्रति आपकी प्रतिबद्धता है। जो इस जीवन में आपके लिए निर्धारित की गई है।
  • अगर आप समय की रेत पर अपने पैरों के निशान छोड़ना चाहते हैं, तो अपने पैरों को मत घसीटो।
  • जब हम बाधाओं से निपटते हैं, तो हमें साहस और लचीलेपन के छिपे हुए भंडार मिलते हैं। जिनके बारे में हम नहीं जानते थे कि हमारे पास हैं। और यह केवल तभी होता है जब हमें विफलता का सामना करना पड़ता है। हमें एहसास होता है कि ये संसाधन हमेशा हमारे भीतर मौजूद थे। हमें केवल उन्हें खोजने की जरूरत है, और हमारे जीवन के साथ आगे बढ़ें।
  • राष्ट्र लोगों से मिलकर बनता है, और उनके प्रयास से। कोई राष्ट्र जो कुछ भी चाहता है। उसे प्राप्त कर सकता है।
  • सोच ही पूंजी है। उद्यम ही रास्ता है। कड़ी मेहनत ही समाधान है
  • आइए सकारात्मक रहें।
  • प्रतिकूलता हमेशा आत्मनिरीक्षण के अवसर प्रस्तुत करती है
  • मनुष्य को अपनी कठिनाइयों की आवश्यकता है, क्योंकि वे सफलता का आनंद लेने के लिए आवश्यक हैं।
  • अपने मिशन में सफल होने के लिए, आपके पास अपने लक्ष्य के लिए दृढसंकल्प जरूर होनी चाहिए।
  • किसी को हराना बहुत आसान है, लेकिन किसी को जीतना बहुत कठिन है।
  • मैं सुंदर तो नहीं हूं, लेकिन जिसे मदद की जरूरत हो। उसे मैं अपना हाथ दे सकता हूं, क्योंकि सुंदरता, चेहरे की नहीं, दिल की चाहिए।
  • यदि किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त और सुंदर दिमागों का देश बनाना है, तो मुझे दृढ़ता से लगता है कि तीन प्रमुख व्यक्ति इसे कर सकते हैं। माता, पिता और शिक्षक
  • एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है, जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी (पुस्तकालय) के बराबर होता है।
  •  कठिनाइयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो।
  • मेरा विचार है कि छोटी उम्र में आप अधिक आशावादी होते हैं, और आपमें कल्पनाशीलता भी अधिक होती है। आप में पूर्वाग्रह भी कम होता हैं।
  • निपुणता एक सतत प्रक्रिया है। कोई दुर्घटना नही।
  • माता-पिता के पीछे स्कूल है, और शिक्षक के पीछे घर है।
  • भगवान ने, यह वादा नहीं किया है कि आसमान हमेशा नीला रहेगा। हमारे पूरे जीवन में फूल बिखरे रास्ते रहेंगे। भगवान ने बारिश के बिना सूरज, दुःख के बिना खुशी, दर्द के बिना शांति का वादा नहीं किया है।
  • जन्मदिन आपके जीवन का एकमात्र दिन है। जब आप रोए तो आपकी माँ मुस्कुराती है।
  • एक समझदार बुजुर्ग की मौत का मतलब होता है। एक बहुत बड़ी लाइब्ररी का जलकर राख होना।
  • बिका हुआ पत्रकार, डरा हुआ विपक्ष और मुर्दा आवाम तीनों लोकतन्त्र के लिए घातक है।
  • युवाओं को मेरा संदेश है कि कुछ अलग तरीके से सोचें। कुछ नया करने का प्रयत्न करें। हमेशा अपना रास्ता खुद बनाएं और असंभव को हासिल करें।
  • आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बीमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है।
  • अगर मेरी सफलता की परिभाषा काफी मजबूत है, तो असफलता कभी भी मुझ पर हावी नहीं होगी।
  • आप देखिए, भगवान केवल उन्हीं लोगों की मदद करते हैं, जो कड़ी मेहनत करते हैं। यह सिद्धांत बहुत स्पष्ट है।
  • युवाओं को नौकरी चाहने वालों से नौकरी जनरेटर बनने में सक्षम बनाने की आवश्यकता है।
  • हमें केवल तभी याद किया जाएगा। जब हम अपनी युवा पीढ़ी को, सभ्यतागत विरासत के साथ, आर्थिक समृद्धि के परिणामस्वरूप, एक समृद्ध और सुरक्षित भारत देंगे।
  • असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ा देती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उस शिक्षा को मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता तो यह दुनिया रहने लिए कहीं ज्यादा अच्छी जगह होती।
  • सीखने से रचनात्मकता आती है, रचनात्मकता हमें सोचने की तरफ बढ़ाती है। सोचने से ज्ञान मिलता है। ज्ञान आप को महान बना देता है।
  • जब आपकी आशाएं, सपने और लक्ष्य धराशायी हो जाते हैं। तो मलबे के बीच खोजा जाता है। तो आपको खंडहरों में छिपा एक सुनहरा अवसर मिल सकता है।
  • महान लोगों के लिए, धर्म दोस्त बनाने का एक तरीका है। छोटे लोग धर्म को लड़ाई का हथियार बनाते हैं।
  • अपने काम से प्यार करो, पर अपनी कार्यस्थल से प्यार मत करो, क्योकि आप नहीं जानते की कब आपकी कम्पनी आपको प्यार करना बंद कर दे?
  • राष्ट्र लोगों से मिलकर बनता है, और उनके प्रयास से। कोई राष्ट्र जो कुछ भी चाहता है। उसे प्राप्त कर सकता हैं।
  • वह जो दूसरों को जानता है। वह विद्वान है, परन्तु बुद्धिमान वह है, जो स्वयं को जानता है। बुद्धि के बिना सीखने का कोई फायदा नहीं है।
  • मैंने बार-बार देखा है कि लोग जो चाहते हैं, उसे व्यक्त करने में कैसे कमज़ोर होते हैं? जब तक कि वे किसी कार्य केंद्र को कुछ ऐसा करते हुए नहीं देखते, जो वे नहीं चाहते कि वे करें।
  • एक शांतिपूर्ण जीवन के लिए दो नियम हैं। पहला, असफलता में निराशा को कभी भी दिल से नहीं जाना चाहिए, और दूसरा, सफलता में अहंकार को कभी भी मस्तिष्क में नहीं जाना चाहिए।
  • वास्तविक अर्थों में शिक्षा सत्य की खोज है। यह ज्ञान और आत्मज्ञान से होकर गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा है।
  • महान शिक्षक ज्ञान, जूनून और करुणा से निर्मित होते हैं।
  • मेरे लिए दो तरह के लोग हैं:– युवा और अनुभवी।
  • एक मुर्ख जीनियस बन सकता है। यदि वो समझता है कि वो मूर्ख है, लेकिन एक जीनियस मूर्ख बन सकता है। जब वो समझता है कि वो जीनियस है।
  • आइए हम अपने आज का बलिदान करें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।
  • क्षमता का निर्माण मतभेदों को दूर करता है। यह असमानताओं को दूर करता है।
  • विजेता वे नहीं होते, जो कभी असफल नहीं होते। विजेता वे होते हैं, जो कभी असफल होने के बाद भी जो कभी प्रयास करना नहीं छोड़ते।
  • आपको हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्या को हमें हराने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
  • किसी भी मिशन की सफलता के लिए, रचनात्मक नेतृत्व आवश्यक हैं।
  • जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता। कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती हैं।
  • एक लोकतंत्र में, देश की समग्र समृद्धि, शांति और ख़ुशी के लिए हर एक नागरिक की कुशलता, वैयक्तिकता और ख़ुशी आवश्यक हैं।
  • जब हम बाधाओं का सामना करते हैं। हम अपने साहस और फिर से खड़े होने की ताकत के छिपे हुए भण्डार को खोज पाते हैं। जिनका हमें पता नहीं होता कि वे हैं। और केवल तब जब हम असफल होते हैं। जब एहसास होता है कि संसाधन हमेशा से हमारे पास थे। हमें केवल उन्हें खोजने और अपनी जीवन में आगे बढ़ाने की ज़रूरत होती थी।
  • बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की खोज करते है, लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उड़कर बारिश को ही नजरंदाज कर देते है। समस्याएँ कॉमन है, लेकिन आपका एटीट्यूड इनमे डिफरेंस पैदा करता है।
  • प्रिय छात्रों, हम जानते हैं कि आपके लिए जीवन आसान नहीं है, लेकिन हम आपको यह बताना चाहते हैं कि यदि हम पर्याप्त प्रयास करें, तो कुछ भी असंभव नहीं है।
  • मैं सुंदर नहीं हूं, लेकिन मैं किसी ऐसे व्यक्ति को अपना हाथ दे सकता हूं। जिसे मदद की जरूरत है, क्योंकि सुंदरता की जरूरत दिल में होती है। चेहरे पर नही।
  • भारत बिना परमाणु हथियारों के रह सकता है। ये हमारा सपना है, और ये अमेरिका का भी सपना होना चाहिए।
  • फूल को देखो, वह कितनी उदारता से इत्र और शहद बाँटता है। जब उसका काम पूरा हो जाता है, तो वह चुपचाप गिर जाता है। फूल की तरह बनने का प्रयास करें। उसके सभी गुणों के बावजूद निश्छल।
  • ऐसी सीमाएँ हैं, जो जीवन को निर्धारित करती हैं। आप केवल इतना ही वजन उठा सकते हैं। आप केवल इतनी तेजी से सीख सकते हैं। आप केवल इतनी ही मेहनत कर सकते हैं। आप केवल इतनी ही दूर तक जा सकते हैं।
  • एक सबक जो हर एक देश चीन से सीख सकता है। वो है, ग्रामीण स्तर के उद्यमों, उत्तम स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं बनाने पर अधिक ध्यान केंद्रित करना।
  • भारत को अपनी ही परछाईं पर चलना चाहिए। हमारा खुद का डेवलपमेंट मॉडल होना चाहिए।
  • हम केवल तभी याद किये जायेंगे। जब हम हमारी युवा पीढ़ी को एक समृद्ध और सुरक्षित भारत दें। जो आर्थिक समृद्धि और सभ्यता की विरासत का परिणाम होगा।
  • आकाश की तरफ देखिये। हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है। जो सपने देखते हैं, और मेहनत करते हैं। उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता हैं।
  • एक छात्र की सबसे कीमती इकाई समय है और जिसके प्रबंधन पर, एक छात्र का भविष्य निर्भर करता है।
  • सफल जीवन के लिए आवश्यक सभी संसाधन दिमाग के भीतर मौजूद हैं। विचार चेतना में मौजूद होते हैं, जिन्हें जब जारी किया जाता है और बढ़ने और आकार लेने की गुंजाइश दी जाती है, तो सफल घटनाएं हो सकती हैं।
  • युवाओं का प्रज्वलित दिमाग पृथ्वी पर, पृथ्वी के ऊपर और पृथ्वी के नीचे सबसे शक्तिशाली संसाधन है।
  • भारत में बुनियादी विज्ञान के लिए पर्याप्त धन नहीं है। हमें एक बड़े पैमाने पर निवेश करना है, और मैं इस विचार पर जोर दे रहा हूँ।
  • हमें एक अरब लोगों के देश की तरह सोचना और काम करना चाहिए। ना कि दस लाख आबादी वाले देश की तरह। सपने देखो।
  • काम एक कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया है। इसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
  • लग्जरी और झूठ की बड़ी मेंटिनेंस कॉस्ट है। लेकिन सत्य और सादगी बिना किसी लागत के स्वयं को बनाए रखा जाता है।
  • अपने अतीत का कैदी कभी मत बनो। यह सिर्फ एक सबक था। जीवन की सजा नहीं।
  • मैं एक बिना पढ़े-लिखे परिवार का वंचित बच्चा था। फिर भी मेरे पास महान शिक्षकों के सानिध्य में रहने का फायदा था।
  • कभी कभी कक्षा से बंक मारकर मित्रोँ के साथ मस्ती करना अच्छा होता है, क्योंकि आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो ये सिर्फ हंसाता ही नहीं है, बल्कि अच्छी यादें भी देता है।
  • यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं, तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।
  • विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है। हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।
  • मेरे लिए, नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज नहीं हैं।
  • यदि आप अपने कर्तव्य को सलाम करते हैं, तो आपको किसी को भी सलाम करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यदि आप अपने कर्तव्य को अनदेखा करते हैं, तो आपको हर किसी को सलाम करना होगा।
  • एक अच्छा छात्र होना महत्वपूर्ण है, लेकिन एक अच्छा इंसान होने के लिए यह अनमोल है, और अधिक महत्वपूर्ण है।
  • युद्ध कभी भी किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता।
  • जीवन एक कठिन खेल है। आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं।
  • चीनी के एक टुकड़े में जो मिठास हम चखते हैं। वह न तो चीनी की संपत्ति है, और न ही हमारी अपनी संपत्ति है। हम चीनी के साथ बातचीत की प्रक्रिया में मिठास का अनुभव पैदा कर रहे हैं।
  • शिक्षा का मकसद कौशल और विशेषज्ञता के साथ अच्छे इंसान बनाना है। शिक्षकों द्वारा प्रबुद्ध मनुष्य बनाये जा सकते हैं।
  • बारिश के दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है, लेकिन बाज बादलों के ऊपर उड़कर बादलों को ही अवॉयड कर देते हैं। समस्याए कॉमन है, लेकिन आपका एटीट्यूड इनमे डिफरेंस पैदा करता हैं।
  • सपने विचारों में बदल जाते हैं और विचारों के परिणामस्वरूप कार्रवाई होती है।
  • जिंदगी और समय, विश्व के दो सबसे बड़े अध्यापक है। ज़िंदगी हमें समय का सही उपयोग करना सिखाती है, जबकि समय हमें ज़िंदगी की उपयोगिता बताता है।
  • शिक्षाविदों को छात्रों के बीच जांच की भावना, रचनात्मकता, उद्यमशीलता और नैतिक नेतृत्व की क्षमता का निर्माण करना चाहिए और उनका रोल मॉडल बनना चाहिए।
  • किसी को हराना बहुत आसान है, पर किसी को जीतना बहुत कठिन है।
  • भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलना होगा। नैतिक मूल्यों के साथ, एक समृद्ध व् स्वस्थ देश।
  • शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है। जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता है। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।
  • हमने किसी पे आक्रमण नहीं किया है। हमने किसी पे विजय नहीं प्राप्त की है। हमने उनकी भूमि, उनकी संस्कृति, उनके इतिहास पे कब्ज़ा नहीं किया है, और ना ही अपने जीने का तरीका उन पर थोपने का प्रयास किया है।
  • यदि आप असफल होते हैं, तो कभी हार न मानें क्योंकि असफल का अर्थ है–सीखने में पहला प्रयास।
  • किसी विद्यार्थी की सबसे ज़रूरी विशेषताओं में से एक है – प्रश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।
  • छात्र कल की दुनिया के लिए मार्ग प्रशस्त करते हैं और इसलिए हमें उन्हें वह सम्मान देना चाहिए। जिसके वे हकदार हैं।
  • ऐसा प्रतीत होता है कि एक दृष्टिकोण की समस्या है। जैसे कि हम खुद को सीमित उपलब्धि की मानसिकता से बाहर नहीं निकाल सकते।
  • खाली जेब आपको जीवन में एक लाख चीजें सिखा सकती हैं, लेकिन पूरी जेब आपको एक लाख तरीके से खराब कर सकती हैं।
  • सोच आपकी पूंजी की संपत्ति बन जाए, चाहे आपके जीवन में कोई भी उतार-चढ़ाव क्यों न हो।
  • देश का सबसे अच्छा दिमाग, क्लास रूम की आखरी बेंचो पर मिल सकता है।
  • मेरी टीम के लिए पालन करने का केवल एक ही फॉर्मूला था- लक्ष्य-निर्धारण, सकारात्मक सोच, कल्पना और विश्वास।
  • विज्ञान वैश्विक है। आइंस्टीन के समीकरण, E = mc2, को हर जगह पहुंचना है। विज्ञान मानवता के लिए एक सुंदर उपहार है। हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए। विज्ञान विभिन्न जातियों के बीच अंतर नहीं करता।
  • जब बच्चे 15, 16, या 17 साल के होते हैं। तब वे तय करते हैं कि उन्हें डॉक्टर, इंजीनियर या राजनीतिज्ञ बनना है या मंगल ग्रह या चंद्रमा पे जाना है, और ये वो समय होता है। जब आप उन पर काम कर सकते हैं। आप उन्हें उनके अपने सपनों को आकार देने में मदद कर सकते हैं।
  • छात्र दुनिया के भविष्य के निर्माण खंड हैं और यह उन पर निर्भर करता है कि दुनिया की संरचना कैसी होगी।
  • मैंने खुद को याद दिलाया कि जीतने का सबसे अच्छा तरीका जीतने की ज़रूरत नहीं है। सर्वोत्तम प्रदर्शन तब पूरा होता है, जब आप तनावमुक्त और संदेह से मुक्त होते हैं।
  • वास्तविक शिक्षा मनुष्य की गरिमा को बढ़ाती है और उसके स्वाभिमान को बढ़ाती है।
  • जीवन एक कठिन खेल हैं। आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं।
  • इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी हैं।
  • बुद्धि विनाश से बचने का एक हथियार है। यह एक आंतरिक किला है, जिसे दुश्मन नष्ट नहीं कर सकते।
  • छोटा लक्ष्य अपराध हैं। महान लक्ष्य होना चाहिए।
  • शिक्षा का उद्देश्य कौशल और विशेषज्ञता के साथ अच्छे इंसान बनाना है। प्रबुद्ध मानव शिक्षकों द्वारा बनाया जा सकता है।
  • रचनात्मकता एक ही चीज को देख रही है लेकिन अलग तरह से सोच रही है।
  • सभी चीज़ों से ऊपर, अपना आदर करो।
  • सरकार, चाहे राज्य की हो या केंद्र की, चुनकर बनती है। इसका मतलब, हमारी जिम्मेदारी है कि हम सही तरीके के नेताओं का चुनाव करें।
  • मेरा संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए है, कि वे अलग सोचने का साहस रखें। आविष्कार करने का साहस रखें। अनदेखे रास्तों पर चलने का साहस रखें। असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं, जिनके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए। युवाओं के लिए ये मेरा सन्देश हैं।
  • अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे। तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।
  • सभी युद्ध संघर्ष समाधान तंत्र की विफलता का संकेत देते हैं, और उन्हें युद्ध के बाद विश्वास, विश्वास और आत्मविश्वास के पुनर्निर्माण की आवश्यकता होती है।
  • कोई भी मंजूरी प्रज्वलित दिमागों के खिलाफ टिक नहीं सकती।
  • मुझे बताइए , यहाँ का मीडिया इतना नकारात्मक क्यों है? भारत में हम अपनी अच्छाइयों, अपनी उपलब्धियों को दर्शाने में इतना शर्मिंदा क्यों होते हैं? हम एक महान राष्ट्र हैं। हमारे पास ढेरों सफलता की गाथाएँ हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं स्वीकारते। क्यों?
  • लिखना मुझे प्यारा है। अगर आप किसी चीज से प्यार करते हैं। आप उसके लिए बहुत सारा समय निकाल लेते हैं। मैं रोज दो घंटे लिखता हूँ, आम तौर पे मध्यरात्रि में शुरू करता हूँ। कभी कभी मैं 11 बजे से लिखना शुरू करता हूँ।
  • हर कोई जीवन का छात्र है, क्योंकि हम सभी जीवन भर कुछ न कुछ सीखते रहते हैं।
  • अप्रचलन के अलावा किसी से भी ज्ञान नहीं छीना जा सकता।
  • कविता अपार ख़ुशी या गहरे ग़म से निकालती है।
  • भ्रष्टाचार जैसी बुराइयां कहां से उत्पन्न होती हैं? यह कभी न खत्म होने वाले लालच से आती हैं। भ्रष्टाचार मुक्त नैतिक समाज की लड़ाई इस लालच के खिलाफ लड़नी होगी, और इसकी जगह 'मैं क्या दे सकता हूं' की भावना लानी होगी।


Frequently Asked Questions (FAQs) :-
  • डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम का पूरा नाम क्या है?
  • भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम है।
  • डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम का जन्म कहां हुआ था?
  • डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम का का जन्म 15 अक्तूबर 1931 रामेश्वरम,तमिलनाडु में हुआ था।
  • डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम कौन से नंबर के राष्ट्रपति थे?
  • डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम भारत के 11वें निर्वाचित राष्ट्रपति थे।
  • डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति कब से कब तक थे?
  • डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति 25 जुलाई 2002-25 जुलाई 2007 तक थे।
  • डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की मृत्यु कब हुई थी?
  • डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की मृत्यु 27 जुलाई, 2015 को आई आई एम शिलांग में भाषण देते वक्त स्टोक आने पर गिरने के वक्त हुई थी।
  • डॉ.ए.पी.जे. कलाम के जन्मदिवस को किस रूप में मनाया जाता है?
  • डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के जन्मदिवस 15 अक्तूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • डॉ.ए.पी.जे. कलाम के जन्मदिवस 15 अक्तूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाने की घोषणा किसने की?
  • डॉ.ए.पी.जे. कलाम के जन्मदिवस 15 अक्तूबर को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ ने की?
ये भी पढ़ें अन्य संबंधित सुविचार
  1. अल्बर्ट आइंस्टाइन के अनमोल विचार
  2. अब्राहम लिंकन के अनमोल विचार
  3. स्टीव जॉब्स के सुविचार
  4. मान्यवर कांशीराम के सुविचार
  5. रवीन्द्र नाथ टैगोर के सुविचार
  6. दलाई लामा के सुविचार
  7. गुरु नानक देव जी के सुविचार
  8. महावीर स्वामी के सुविचार
  9. लाल बहादुर शास्त्री के सुविचार
  10. संत गाडगे बाबा के सुविचार
  11. सावित्री बाई फुले के सुविचार
  12. इंदिरा गांधी के सुविचार
  13. महात्मा ज्योतिबा फुले जी के अनमोल विचा
  14. डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के अनमोल विचार
  15. पं. जवाहर लाल नेहरू के अनमोल विचार
  16. स्वामी विवेकानंद जी के अनमोल विचार
  17. महावीर स्वामी के अनमोल विचार | Mahaveer Swami Quotes in Hindi
  18. छत्रपति शिवाजी महाराज के अनमोल विचार | Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes In Hindi
  19. शहीद भगत सिंह के अनमोल विचार | Shaheed Bhagat Singh Quotes In Hindi
  20. डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के अनमोल विचार | Dr.A.P.J.Abdul Kalam Quotes in Hindi
  21. महात्मा बुद्ध के 300+ अनमोल विचार | Mahatma Buddha Quotes in Hindi
  22. देशभक्ति सुविचार भाग–1 Patriotic Quotes in Hindi  
  23. देशभक्ति सुविचार भाग–2 Patriotic Quotes in Hindi
  24. 26 नवंबर संविधान दिवस शायरी इन हिंदी | 26 November Constitution Day Shayari in Hindi


दोस्तों, डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के अनमोल विचार। Dr.A.P.J.Abdul Kalam Quotes in Hindi पढ़कर आपको कैसा लगा ? हमें कमेंट में जरूर बताइए। डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के अनमोल विचार | Dr.A.P.J.Abdul Kalam Quotes in Hindi अगर आपको अच्छी लगी हो, तो दूसरों को अपने परिवार जनों को जरुर शेयर कीजिए, ताकि वह भी इन्हें पढ़कर इनसे प्रेरणा प्राप्त कर सकें। इसी तरह की और सुविचार इन हिंदी Suvichar in Hindi पढ़ने के लिए आप हमारे ब्लॉग www.jannayak23.blogspot.com में नियमित रूप से विजिट करिए, ताकि इस तरह की और सुविचार इन हिंदी Suvichar in Hindi आपको पढ़ने को मिलती रहे। आप इस ब्लॉग में जुड़े आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आप अपनी जरूरत के हिसाब से ब्लॉग मेनू में जाकर कैटिगरीज में और भी अन्य चीजें देख सकते हैं, जो आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। तो चलिए मिलते हैं, अगली किसी और महापुरुष के सुविचार इन हिंदी Suvichar in Hindi में,तब तक अपना ध्यान रखिए। खुश रहिए। पढ़ते रहिए। बढ़ते रहिए। धन्यवाद। ब्लॉक में प्रकाशित सामग्री पूरी तरह से जांची परखी गई है। इसमें किसी भी तरह के बदलाव में ब्लॉग या एडमिन जिम्मेदार नहीं होगा।

You May Also Like

Loading...
और नया पुराने